देश

चंदौली में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं शिकायतें:जस्व, आपसी विवाद, पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चंदौली में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं शिकायतें:जस्व, आपसी विवाद, पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

चंदौली में सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व, आपसी विवाद, पेयजल और बिजली से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। डीएम और एसपी दोपहर करीब 12 बजे तहसील सभागार पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर कतार में लग गए और बारी-बारी से अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी उम्मीद के साथ अपनी शिकायतें लेकर आते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली शासन की मंशा के विपरीत पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत हिनौती गांव निवासी मिंटू सिंह ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इसके चलते लोग कई दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। अब दो वर्ष से अधिक पुराने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायिक व्यवस्था के अधिकारियों के आदेश के बाद ही जारी किए जाएंगे। जल निकासी की समस्या भी पहुंची सदर तहसील के बनौली गांव निवासी ओमप्रकाश ने गांव में जल निकासी की समस्या की शिकायत की। उन्होंने बताया कि समस्या की ओर अधिकारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। डीएम ने मामले को सुनते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के सामने भी कई फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।