चंदौली में उद्यान योजनाओं की समीक्षा, किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में किसानों के लिए चल रही कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने पिछले साल इन योजनाओं के तहत हुए काम और खर्च का ब्यौरा जिलाधिकारी के सामने रखा।
इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को मंजूरी दी गई।जिलाधिकारी ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने और 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना के लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मखाना उत्पादन और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।बैठक में आलू किसानों के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना 2026-27 पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ आलू उत्पादक किसानों तक पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।