चंदौली में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चंदौली में मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ रहा।कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र और देश के विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही युवाओं ने अपने विचार साझा किए और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।कार्यक्रम में यूथ आइकन कृष्णानंद त्रिपाठी ने युवाओं को जागरूक नागरिक बनने और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्पोर्ट्स आइकन मुलायम यादव ने खेलों के जरिए अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और मेहनत का महत्व बताया।
उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने की अपील की।मेरा युवा भारत चंदौली की जिला युवा अधिकारी अनुष्का पाण्डेय ने कहा कि देश को विकसित बनाने में युवाओं की जागरूकता और उनकी भागीदारी बहुत जरूरी है। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा ने शिक्षा, अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और मेरा युवा भारत की टीम मौजूद रही।