अपराध

चंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी:अमृतसर में साथ रहता था, दवाई लेने की बात कहकर निकला, बोली- आखिरी उम्मीद भी टूटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी:अमृतसर में साथ रहता था, दवाई लेने की बात कहकर निकला, बोली- आखिरी उम्मीद भी टूटी

चंडीगढ़ में IED के साथ पकड़े गए तीन युवकों में एक अमृतसर का प्रभप्रीत सिंह भी है। प्रभप्रीत पिछले करीब पांच महीने से अपनी नानी के पास रह रहा था। 22 अगस्त की दोपहर वह घर से यह कहकर निकला था कि मिस्त्री के पिता की दवाई लानी है। नानी से जल्द वापस आने की बात कहकर निकला प्रभप्रीत देर शाम तक घर नहीं लौटा।

नानी ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन (23 अगस्त) रिश्तेदारों के जरिए परिवार को उसके पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी मिली। नानी बलजीत कौर ने रोते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि प्रभप्रीत किसी ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। पति की मौत के बाद प्रभप्रीत ही उनका सहारा था।

प्रभजीत के साथ गिरफ्तार 2 युवक तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और भूमिका की जांच कर रही हैं।

अब नीचे विस्तार से पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत में नानी ने क्या बताया… नानी ने क्या कहा, 7 पॉइंट में पढ़िए… चंडीगढ़ में IED मिलने का पूरा मामला… ------------- ये खबर भी पढ़ें….

चंडीगढ़ IED केस, आरोपी अमृतसर-तरनतारन के निकले, 2 रिश्तेदार; मंदिर जाने की बात कहकर घर से गए, मां ने दिए थे पैसे चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे IED और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। 2 आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पेंटर हैं।

तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।