चंडीगढ़ में महिलाओं को फ्री iPhone देने का ऐलान:कारोबारी बोला- फोन कर ग्रुप के मेंबर बनें, रोज 5 लकी ड्रॉ निकालेंगे

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद चर्चा में आए कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ अब महिलाओं को फ्री iPhone देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनवाया है। इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा।
इसके बाद उनका नंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगा और उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा। राजा दी किंग के मुताबिक, कुछ दिन बाद लकी ड्रॉ की तारीख और दिए जाने वाले iPhone की संख्या घोषित की जाएगी। वहीं, इससे पहले घोषित पेट्रोल के लंगर के तहत कूपन बांटने का भी उन्होंने दावा किया है।
वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे जुड़ेंगी महिलाएं वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे निकलेगा लकी ड्रॉ पेट्रोल का लंगर नहीं लगा, अब कूपन बांटने का दावा राजा दी किंग ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था। जिस दिन इसकी तैयारी थी, उस दिन भारी बारिश हुई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।
इसके चलते पेट्रोल का लंगर अपने घोषित रूप में नहीं लग सका। हालांकि, राजा दी किंग का दावा है कि लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपए का पेट्रोल कूपन दिया जा रहा है।
अनुमति नहीं मिलने पर मंदिर-गुरुद्वारों में देंगे कूपन राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल कूपन के इस्तेमाल के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उनका कहना है कि अगर अनुमति नहीं मिली तो मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर लोगों को ये कूपन दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य तौर पर वहां पहुंचने पर कूपन देने की योजना है। राजा दी किंग बोले- पहले मेरे पास एक रुपया नहीं था राजा दी किंग ने कहा कि एक समय उनके पास एक रुपया तक नहीं था। इसके बाद माता रानी की कृपा से वह आज लोगों को देने की स्थिति में हैं।
उनका कहना है कि वह खुद कुछ नहीं दे रहे, बल्कि जो कुछ हो रहा है, वह माता रानी की कृपा से हो रहा है। इसी भावना के तहत वह पेट्रोल कूपन और महिलाओं के लिए iPhone लकी ड्रॉ की योजना चला रहे हैं। कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं?
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में नहीं लगेगा फ्री पेट्रोल का लंगर:परमिशन न मिलने तक रोक; कारोबारी ने VIDEO जारी किया, पिछली बार लगा था जाम चंडीगढ़ के
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar