चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का लंगर लगेगा:2 पंपों पर फ्री मिलेगा तेल; कार वालों को टू-थ्री व्हीलर से दोगुने रुपए का कूपन मिलेगा

चंडीगढ़ में आज 18 अगस्त को शाम 5 बजे पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा। अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास वाहन नहीं हैं, वह नहीं आएं। दोपहिया-तिपहिया वाहनों को 500 और कारों को 1000 रुपए के कूपन दिए जाएंगे, जिनके आधार पर लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकेंगे। आयोजन को लेकर पेट्रोल पंपों पर विशेष व्यवस्था की गई है। बिटकॉइन के मुनाफे से सेवा का दावा राकेश त्रेहन का कहना है कि वह बिटकॉइन और शेयर बाजार में निवेश करते हैं और इससे होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। उनका दावा है कि वह साल 2010 से क्रिप्टो और शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। वह यह भी कहते हैं कि उनकी कमाई का पैसा अवैध नहीं है और सरकार चाहे तो इसकी जांच कर सकती है। पेट्रोल के लंगर के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है। राकेश खुद को महामाई का भक्त बताते हैं और कहते हैं कि माता की कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग तरह के लंगर लगाते हैं। पहले भी लगा चुके कई तरह के लंगर राकेश त्रेहन इससे पहले भी चंडीगढ़ में अलग-अलग तरह के लंगर लगा चुके हैं। हाल ही में सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर (शिव मंदिर) के बाहर उन्होंने पैसों और खाने का लंगर लगाया था। यहां लोगों को 500-500 रुपए के नोट के साथ मैकडॉनल्ड्स का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी दी गई थी। इस दौरान पैसे और खाना लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को संभालने के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे। एक व्यक्ति बार-बार लाइन में लगकर पैसे न ले सके, इसके लिए आयोजकों ने कूपन की व्यवस्था की थी। इस लंगर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आयोजक के अनुसार, वह साल 2019 से इस तरह के लंगर लगा रहे हैं। वह अलग-अलग धार्मिक स्थलों और मौकों पर लोगों को सोने के सिक्के और 500 से 1500 रुपए तक नकद भी बांट चुके हैं। इसके अलावा फाइव-स्टार होटलों में करीब 25 बार जरूरतमंद और गरीब लोगों को खाना खिलाने का दावा भी किया है। कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं? राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पित
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar