देश

चन्नी ने सज्जन कुमार को बताया 1984 दंगों का दोषी और गद्दार, बोले- रोल मॉडल कहना भी पाप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चन्नी ने सज्जन कुमार को बताया 1984 दंगों का दोषी और गद्दार, बोले- रोल मॉडल कहना भी पाप

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 1984 के सिख दंगों को लेकर सज्जन कुमार पर तीखा हमला बोला है. चन्नी ने सज्जन कुमार को दंगों का दोषी और गद्दार बताते हुए कहा कि सिख कौम ऐसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं कर सकती.

उन्होंने आरोप लगाया कि सिखों के कत्लेआम की साजिश रची गई और हजारों लोगों की हत्या की गई. चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार को रोल मॉडल कहना तो दूर, उनका नाम लेना भी पाप है. उन्होंने बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए थी.

सज्जन कुमार को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरण सिंह चन्नी ने क्या क्या कहा, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।