चांपा रेलवे स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जांजगीर-चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने जांजगीर-चांपा जिले के चांपा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ब्यास कश्यप और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर चांपा तथा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने भी महाप्रबंधक से मुलाकात कर समस्याएं रखीं और उनके निराकरण की मांग की। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से चांपा स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी रखी गई। रेलवे महाप्रबंधक ने इन मांगों को संज्ञान में लेने और आगे आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
स्टेशन के बाहर चलाया गया स्वच्छता अभियान
निरीक्षण के दौरान चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के माध्यम से स्टेशन परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने बताईं स्टेशन की समस्याएं
मीडिया से बातचीत में विधायक ब्यास कश्यप और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि चांपा रेलवे स्टेशन से जुड़ी कई समस्याएं हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां स्टॉपेज नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की सभी प्रमुख समस्याओं और मांगों से रेलवे महाप्रबंधक को अवगत कराया गया है।
8 करोड़ रुपये से हुआ स्टेशन का जीर्णोद्धार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि चांपा रेलवे स्टेशन का करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की अन्य आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों को भी देखा गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है, जिन पर संज्ञान लेकर आगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बाइट-1: राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
बाइट-2: ब्यास कश्यप, विधायक, जांजगीर-चांपा
बाइट-3: तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर