राज्य

चंपारण्य में 73.42 करोड़ रुपये के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चंपारण्य में 73.42 करोड़ रुपये के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

रायपुर, 22 सितंबर 2026

पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति-सी.एस.एम.सी. ने छत्तीसगढ़ के चम्पारण्य में लगभग तिहत्तर करोड़ बयालीस लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स” परियोजना को स्वीकृति दी है। यह परियोजना ‘‘स्वदेश दर्शन टू प्वॉइंट ओ’’ के तहत स्वीकृत की गई है। इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए अट्ठारह महीने की प्रस्तावित अवधि निर्धारित की गई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर चम्पारण्य में श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य की एक विशाल मूर्ति कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु केंद्र सरकार की स्वीकृति के बारे में है। परियोजना की लागत लगभग 73.42 करोड़ रुपये है और इसे ‘स्वदेश दर्शन टू प्वॉइंट ओ’ के तहत मंजूरी मिली है। यह निर्णय पर्यटन मंत्रालय और केंद्रीय स्वीकृति तथा निगरानी समिति द्वारा लिया गया है, और इसका कार्यान्वयन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड करेगा। यह कदम क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।