व्यापार

चार दिशाओं में खुल रहे हैं सड़क के रास्ते, कनेक्टिविटी के हब के रूप में उभरा जिला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चार दिशाओं में खुल रहे हैं सड़क के रास्ते, कनेक्टिविटी के हब के रूप में उभरा जिला

औरंगाबाद की पहचान अब सिर्फ जीटी रोड के किनारे बसे जिले के रूप में नहीं, बल्कि बड़े राष्ट्रीय सड़क कॉरिडोरों के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्वाइंट के रूप में बनने लगी है।

एक ओर वाराणसी-औरंगाबाद सिक्सलेन को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है, तो दूसरी ओर औरंगाबाद से बिहार-झारखंड सीमा तक एनएच -19 को सिक्सलेन करने की परियोजना भारतमाला के तहत आगे बढ़ रही है। इसी नेटवर्क से जुड़कर आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला नया तेज मार्ग तैयार कर रहा है।

इसके अलावा वाराणसी-रांची-कोलकात ा ग्रीनफील्ड हाईवे भी औरंगाबाद जिले से होकर गुजर रहा है। सड़क परियोजनाओं का यह नेटवर्क जिले की कनेक्टिविटी का दायरा कई दिशाओं में बढ़ा रहा है। सड़क परियोजनाओं का यह जाल आने वाले वर्षों में औरंगाबाद को बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से का महत्वपूर्ण सड़क जंक्शन बना सकता है।

खास बात यह है कि यहां बनने वाले नए मार्ग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। इससे जिले से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की यात्रा के लिए विकल्प बढ़ेंगे और अलग-अलग राष्ट्रीय कॉरिडोर तक पहुंच आसान होगी।

सबसे महत्वपूर्ण : वाराणसी से झारखंड तक सिक्सलेन की कड़ी औरंगाबाद के लिए सबसे महत्वपूर्ण मौजूदा सड़क कनेक्टिविटी परियोजनाओं में वाराणसी-औरंगाबाद सिक्सलेन शामिल है। पुराना एनएच -2 अब एनएच -19 का हिस्सा है और वाराणसी से औरंगाबाद तक करीब 192 किलोमीटर लंबे हिस्से को छह लेन करने की परियोजना अब अंतिम चरण में है ।

इसके आगे औरंगाबाद से बिहार-झारखंड सीमा के चोरदाहा तक एनएच-19 को छह लेन करने की परियोजना भी भारतमाला के तहत शामिल है। संबंधित पैकेज में औरंगाबाद और गया जिले का हिस्सा शामिल है। इससे औरंगाबाद की सड़क कनेक्टिविटी झारखंड की ओर और मजबूत होगी।

वाराणसी-रांची-कोलकाता कॉरिडोर से पूर्वी भारत तक बढ़ेगा संपर्क औरंगाबाद जिले से होकर गुजर रहा छह लेन का ग्रीनफील्ड वाराणसी-रांची-कोलकात ा हाईवे भी सड़क नेटवर्क को नया विस्तार दे रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इसके एक पैकेज में औरंगाबाद जिले में 35.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण शामिल है।

इस कॉरिडोर के जरिए वाराणसी क्षेत्र से झारखंड और कोलकाता की दिशा में जाने वाला नया हाईस्पीड सड़क मार्ग तैयार हो रहा है।इस तरह पश्चिम में वाराणसी, उत्तर की ओर पटना-दरभंगा और दक्षिण-पूर्व की ओर झारखंड-बंगाल की दिशा में औरंगाबाद की सड़क पहुंच मजबूत हो रही है।

एक नजर में बदलता सड़क नेटवर्क {पश्चिम : वाराणसी-औरंगाबाद सिक्सलेन से उत्तर प्रदेश की ओर तेज कनेक्टिविटी {दक्षिण: एनएच -19 सिक्सलेन से बिहार-झारखंड सीमा तक बेहतर संपर्क {उत्तर: आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से पटना और उत्तर बिहार की ओर नया एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग {पूर्व/दक्षिण-पूर्व: वाराणसी-रांची-कोलकात ा ग्रीनफील्ड हाईवे से झारखंड-बंगाल की ओर नया कॉरिडोर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।