चार साल बाद RCA के चुनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के करीब चार साल बाद आज चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 6 पदों के लिए 38 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते मतदान और चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाएंगे।
जयपुर, 29 सितंबर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में करीब चार साल बाद आज चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले प्रशासक भास्कर ए. सावंत की मौजूदगी में एजीएम बैठक आयोजित की गई। चुनाव में छह पदों के लिए कुल 38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति अलग रहेगी। आदेश के मद्देनजर सभी 38 मतों के नतीजे और चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखे जाएंगे। परिणाम कब घोषित किए जाएंगे, यह आगे के न्यायिक आदेश पर निर्भर करेगा।
बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने खैरथल-तिजारा, बालोतरा और डीडवाना-कुचामन को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने तथा महिला मतदाता या प्रत्याशी नहीं होने से जुड़े मुद्दों के चलते यह आदेश दिया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इन सभी न्यायिक निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
होल्ड बाईट- विनोद सहारण, पूर्व संयोजक।