चारधाम यात्रा में 53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। राज्य सरकार के अनुसार इस सीजन में अब तक 53 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि विगत वर्ष यह संख्या 46 लाख थी। बद्रीनाथ धाम में 18 लाख 10 हजार और गंगोत्री धाम में 8 लाख 41 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।
गंगोत्री धाम में पहली बार भक्तों की संख्या 8 लाख 41 हजार और यमुनोत्री में साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सरकार के अनुसार यह संख्या विगत वर्षों की तुलना में और बढ़ेगी। हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 3 लाख 52 हजार से अधिक हो चुकी है। सरकार के अनुसार प्रशासन चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह चाक चौबंद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित, सुगम तथा व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गयी हैं।