चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
13 सितम्बर 2026, देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा इस साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। चारों धाम में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम में करीब 15 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में यह संख्या सबसे अधिक है। यहां 17 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख 90 हजार से अधिक हो गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में 3 लाख 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।
गौरतलब है कि बरसात के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, हालांकि दर्शन के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के आंकड़े में कमी देखी गई थी। आने वाले दिनों में मानसून की विदाई और बारिश में कमी के साथ तीर्थयात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।