राज्य

चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बनेंगे 14 आकर्षक सेल्फी और व्यू प्वाइंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बनेंगे 14 आकर्षक सेल्फी और व्यू प्वाइंट

21 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और यादगार बनाने के लिए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जिले में 14 आकर्षक सेल्फी और व्यू प्वाइंट विकसित करने की योजना शुरू की है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में चिन्यालीसौड़-गंगोत्री और धरासू बैंड-जानकीचट्टी राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुराने यात्री प्रतीक्षालयों का कायाकल्प किया जा रहा है।

इसके साथ ही हीना पार्किंग, मनेरी डैम झरना, डबरानी, सुक्की टॉप, झाला, हर्षिल, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री यात्रा मार्ग, लाखामंडल, पुरोला और मोरी सहित विभिन्न स्थानों पर व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और पथ प्रदर्शक स्तंभ बनाए जा रहे हैं।

इनमें से 10 स्थलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि हीना पार्किंग, डबरानी, पुरोला और मोरी में कुछ कार्य अभी प्रगति पर हैं। इन कार्यों को सितंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन का कहना है कि इन स्थलों से यात्रियों को विश्राम, प्राकृतिक दृश्यों का आनंद और फोटोग्राफी की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पुराने विश्रामालयों के कायाकल्प और नए पर्यटन स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संलग्न- फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों के लिए 14 नए सेल्फी और व्यू प्वाइंट बनाए जाने की योजना है, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा का अनुभव बेहतर बना सकें। यह कदम जिले के पर्यटन और धार्मिक यात्रा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस पहल से यात्रियों को सुंदर दृश्य, आरामदायक प्रतीक्षालय और आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे उनके अनुभव में वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि अधिक पर्यटक आने से व्यापार और सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।