पहले चरण में 1500 बसें मध्यप्रदेश की सड़कों पर उतरेंगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के संकल्प के साथ आज ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत हुई है।
आज 351 बसों के संचालन के साथ शुरू हुई यह सेवा गांवों से लेकर शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। पहले चरण में 1500 बसें मध्यप्रदेश की सड़कों पर उतरेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा मिलेगी।