राज्य

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त बड़े पदों को भरने की मांग, वेतन विसंगतियों के मामलों की करवाई जाएगी री वेरिफिकेशन: उपनिदेशक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त बड़े पदों को भरने की मांग, वेतन विसंगतियों के मामलों की करवाई जाएगी री वेरिफिकेशन: उपनिदेशक

पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक से की शिष्टाचार भेंट

सितंबर 22, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयों ने खाली पदों को भरने और वेतन विसंगतियों के मामलों की री-वेरिफिकेशन करवाने की मांग उठाई है। नाहन में आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को उपनिदेशक के समक्ष रखा गया। पशुपालन विभाग जिला सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों ने अपनी कुछ मांगें उनके समक्ष रखी है। जिसमें संघ की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और कुछ नए पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

वहीं, उम्रदराज कर्मचारियों को डेपुटेशन पर ड्यूटी न लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों को आवंटित सरकारी आवासों की मरम्मत करवाने का मुद्दा भी चर्चा में रखा गया। डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि इसके अलावा वर्ष 2008 के पे कमीशन के मुताबिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर भी बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के वेतन में विसंगति है उन कर्मचारियों के मामले उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे ताकि उनकी री-वेरिफिकेशन करवाई जा सके और विसंगति को ठीक किया जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।