खेल

चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है. 247 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज ने 24 रनों से चौथा टी20 जीता. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में तूफानी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया 223 तक ही पहुंच सकी.

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शतक जड़ा. वहीं गेंदबाजी में कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए.

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा छू लिया था. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे तेज फिफ्टी थी.

संजू सैमसन ने आते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की पिटाई कर दी थी. वह 23 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. उन्होंने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे किए.

ईशान किशन ने आते ही छक्के लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी आउट हो गए. अभिषेक शर्मा को पावरप्ले में ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला. ज्यादातर सैमसन ने ही बैटिंग की.

ऐसे में अभिषेक उम्मीद के मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं कर सके. लगातार विकेट गिरने से भी उनपर दबाव बढ़ता गया.

कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

फिर 13वें ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हुए तो भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अभिषेक ने 24 गेंद में 29 रन ही बनाए. अभिषेक के आउट होते ही अगली गेंद पर नमन धीर पवेलियन लौट गए. वह जीरो पर आउट हुए.

गुडाकेश मोती ने दोनों को पवेलियन भेजा.

12वें ओवर में 130 रनों पर 5 विकेट गिरे तो तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने लड़ाई लड़ी. दोनों ने जरूरी रन रेट के हिसाब से रन बनाए.

हालांकि, जब भारत को 19 गेंद में 48 रन बनाने थे, तब तिलक आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंद में दो चौकों और तीन छ्क्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं नितीश रेड्डी 20 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए.

उन्होंने एक चौके और चार छक्के जड़े. 19.4 ओवर में टीम इंडिया 223 रनों तक पहुंच सकी.

<p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।