चावल के बाद अब दाल भी महंगी, 11% बढ़े अरहर के दाम, कारण क्या?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आपके घर के राशन में अरहर दाल भी शामिल है, तो इसकी बढ़ती कीमतें आपका बजट बिगाड़ सकती हैं.
दालों के राजा कहे जाने वाले अरहर की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. एक महीने में इसके दाम करीब 11% तक बढ़ चुके हैं.
ऐसे में आने वाले दिनों में त्योहारों से पहले डाल की कीमतों में और बदलाव देखनी को मिल सकता है.
अरहर के भाव बढ़ने के पीछे कमजोर मानसून और त्योहारों से पहले मिलर्स की बढ़ी हुई खरीद को इसकी सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है.
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में अरहर का औसत मंडी भाव बढ़कर 8,141.25 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है.
क्यों बढ़ रहे हैं अरहर के दाम?
दरअसल, अरहर की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं.
जिसमें मानसून के कमजोर रहने से आहार की फसल और आने वाली सप्लाई पर इसका असर पड़ रहा है.
खासकर त्योहारों का सीजन नजदीक आने के कारण मिलों की ओर से खरीद बढ़ने से बाजार में इसकी मांग बढ़ी है.
ऐसे में बढ़ती मांग और सप्लाई को लेकर चिंता के बीच अरहर के भाव में तेजी देखी जा रही है.
आज सोना महंगा और चांदी 476 रुपए सस्ती, अचानक क्यों बदले गोल्ड- सिल्वर के भाव?
पिछले एक महीने में अरहर की कीमत करीब 10.92% बढ़ी है.
तीन महीने की अवधि में इसके दाम में करीब 11.02% की तेजी दर्ज की गई है.
देशभर में अरहर का औसत मंडी भाव करीब 8,141.25 प्रति क्विंटल पहुंच गया है.
सरकार ने बढ़ाया अरहर का MSP
किसानों को उनकी फसल का बेहतर कीमत दिलाने और बाजार में कीमतों को बहुत नीचे जाने से रोकनी के लिए सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है.
अरहर का MSP 450 रुपये बढ़ाकर 8,450 प्रति क्विंटल कर दिया गया है.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar