अपराध

चेकिंग में अवैध चाकू के साथ 2 युवक पकड़े:दोनों पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज; शराब दुकानों और ढाबों पर जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चेकिंग में अवैध चाकू के साथ 2 युवक पकड़े:दोनों पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज; शराब दुकानों और ढाबों पर जांच

सिवनी शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की जांच की गई। बाबरिया रोड स्थित होटल-ढाबों का भी निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ पकड़ा।

दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शराब दुकानों और होटल-ढाबों की जांच पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में शहर में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम ने लूघरवाड़ा शराब दुकान, न्यू लाइफ हॉस्पिटल के पास स्थित शराब दुकान और कचहरी चौक के आसपास चेकिंग की।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बाबरिया रोड पर होटल-ढाबों का निरीक्षण किया। सिद्धार्थ होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमों का पालन करने और परिसर में नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियां नहीं होने देने की हिदायत दी गई।

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी कहा गया। तलाशी में दो चाकू चेकिंग के दौरान पुलिस ने मनीष बघेल (32), निवासी गायत्री मंदिर के पास बारापत्थर और अनिकेत सोनी (36), निवासी एसएडी कॉलोनी बारापत्थर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक चाकू मिला।

पुलिस ने चाकू जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, अनिकेत सोनी के खिलाफ पहले से चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मनीष बघेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और मारपीट सहित पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

देर रात निगरानी बढ़ाने पर जोर पुलिस का यह अभियान देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। शराब दुकानों के आसपास और होटल-ढाबों में चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त और नियमित चेकिंग के जरिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।