चेन्नई: अमित शाह आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक का करेंगे अध्यक्षता

अगस्त 20, नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह आज चेन्नई के पास ममल्लापुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।
बैठक में सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रशासक और प्रत्येक राज्य के दो वरिष्ठ मंत्रीहिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर पहले मुख्य सचिव स्तर की स्थायी समिति में चर्चा होती है और इसके बाद लंबित विषयों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में रखा जाता है।
बैठक में कावेरी जल बंटवारे और मेकेदातू बांधको लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जारी मतभेदों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा केंद्र-राज्य संबंध, अंतरराज्यीय सीमा विवाद, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान, समुद्री सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।
सरकार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीम भारत’ और सहकारी संघवाद के विजन को मजबूत करने में क्षेत्रीय परिषदें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फ़ाइल फ़ोटो: अमित शाह,गृह मंत्री