देश

चेन्नई के अवसंरचनात्मक विकास के लिए सरकार ने एडीबी के साथ 230 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चेन्नई के अवसंरचनात्मक विकास के लिए सरकार ने एडीबी के साथ 230 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार ने आज चेन्नई की जल आपूर्ति और स्वच्छता अवसंरचना के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक – एडीबी के साथ 23 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि चेन्नई जलवायु-लचीली जल सुरक्षा और सीवरेज परियोजना से चेन्नई में सुरक्षित और विश्वसनीय जल आपूर्ति और बेहतर स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा। इस परियोजना के अंतर्गत 170 किलोमीटर से अधिक जल आपूर्ति और सीवर पाइप का निर्माण किया जाएगा।

सात जल पंपिंग स्टेशनों और 38 सीवर पंपिंग स्टेशनों का भी उन्नयन किया जाएगा।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।