राजनीति

चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग:पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे; 8 हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग:पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे; 8 हिरासत में

चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की। ये लोग मार्च में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक आकाश डेलिसन के परिजन बताए जा रहे हैं।

वे आकाश की मौत के मामले CB-CID से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा जा सकता है।

पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से 4 तस्वीरों में देखें… घटना में पुलिसकर्मी घायल पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इस दौरान एक कांस्टेबल गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि राजेश कन्नन बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री के काफिले की ओर दौड़े।

उन्हें रोकने पहुंचे कांस्टेबल रामकुमार के सीने पर मुक्का मारने का भी आरोप है। बाद में सीने में दर्द की शिकायत पर रामकुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने राजेश कन्नन, उनकी पत्नी आनंदी समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी आकाश डेलिसन की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे।

पहले भी सुरक्षा में सेंध की घटनाएं मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को गृह मंत्रालय की ओर से Z+ सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में पहले भी सेंध की घटनाएं हो चुकी हैं। जुलाई में करूर दौरे के दौरान एक व्यक्ति बैरिकेड पार कर काफिले की ओर दौड़ गया था।

पिछले साल सितंबर में चेन्नई स्थित उनके आवास में भी एक व्यक्ति के अवैध रूप से घुसने का मामला सामने आया था। दिसंबर में एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच विजय गिर गए थे।

इन घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। -------------------------------- विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM विजय का AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों से वॉट्सएप पर जुड़ने को कहा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है।

तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… विजय ने 40 हजार का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग को पहनाया:महिला बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था तमिलनाडु के

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री विजय की सुरक्षा तोड़कर उनके काफिले तक पहुँचने का मामला है। यह घटना दिखाती है कि सुरक्षा व्यवस्था में कमियाँ हैं और अधिकारिक प्रक्रियाओं को बायपास किया जा सकता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पुलिस हिरासत में युवक की मौत और उसके परिवार की न्याय माँग शामिल है, जो सामाजिक असंतोष और सरकार पर दबाव बढ़ा सकता है। यदि इस तरह के सुरक्षा उल्लंघन सामान्य हो जाएँ तो आम जनता में असुरक्षा बढ़ेगी, नागरिकों का विश्वास घटेगा और सार्वजनिक कार्यक्रमों की विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।