चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक्टिव खिलाड़ियों की वर्ल्ड टेस्ट इलेवन चुनी है. पुजारा ने इस टीम में दुनिया के एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को चुना है. उन्होंने मौजूदा समय की बेस्ट टेस्ट इलेवन में भारत के 5 और ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ियों को चुना है.
इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के एक और दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी को इस टीम में जगह दी है. चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा (जिन्होंने संन्यास नहीं लिया है) क्रिकेटरों में से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11 खिलाड़ियों का चयन किया है, जो बेहद दिलचस्प है.
उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में भारत के पांचवें स्थान पर होने के बावजूद पांच भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, और मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से केवल एक खिलाड़ी को शामिल किया है. CHETESHWAR PUJARA PICKS HIS WORLD TEST XI Aiden Markram 🇿🇦 KL Rahul 🇮🇳 Joe Root 🏴 Steve Smith 🇦🇺
Shubman Gill 🇮🇳 Rishabh Pant 🇮🇳 Ravindra Jadeja 🇮🇳 Nathan Lyon 🇦🇺 Jasprit Bumrah 🇮🇳 Pat Cummins 🇦🇺 Josh Hazlewood 🇦🇺 (Cricinfo) pic.twitter.com/t3MDmjluEP
CRIC INSIGHTS (@TheCricInsights) August 22, 2026 पुजारा ने अपनी वर्ल्ड करेंट टेस्ट इलेवन में भारत के केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को बतौर ओपनर चुना है.
तीन नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन हैं. इस टीम में चार नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं. पुजारा ने मिडिल ऑर्डर में भार के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को रखा है, जो पांच नंबर पर हैं. इसके बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रखा है.
उनके साथ भारत के स्पिन ऑ
📡 स्रोत: ABP Live Khel