व्यापार

छंटनी में गई नौकरी, फिर भी सुबह 9 बजे ऑफिस के लिए निकलता है शख्स, जानें क्यों?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छंटनी में गई नौकरी, फिर भी सुबह 9 बजे ऑफिस के लिए निकलता है शख्स, जानें क्यों?

नौकरी जाने के बाद आमतौर पर लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं या नई नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं, लेकिन गुरुग्राम के एक शख्स ने अपनी नौकरी जाने की बात माता-पिता से छिपाए रखा और रोज की दिनचर्या को पहले जैसा ही बनाए रखा.

वह अब भी हर सुबह करीब 9 बजे घर से ऐसे निकलता है, जैसे ऑफिस जा रहा हो.

शख्स के मुताबिक, वह गुरुग्राम की साइबर सिटी स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में करीब सात साल से काम कर रहा था. 10 सितंबर को उसकी नौकरी चली गई.

इसके बाद उसने परिवार को इस बारे में बताने के बजाय रोज घर से निकलने का सिलसिला जारी रखा.

Starbucks में बैठकर करता है नौकरी की तलाश

Reddit पर अपनी कहानी साझा करते हुए शख्स ने बताया कि वह अपना निजी लैपटॉप लेकर घर से निकलता है. इसके बाद वह Starbucks में कई घंटे बिताता है.

वहां नई नौकरियों के लिए आवेदन करने के साथ-साथ Python सीखने पर भी समय दे रहा है.

उसने बताया कि घरवालों को अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसके पास अब ऑफिस वाला लैपटॉप नहीं है. शाम करीब 5 बजे तक वह वापस घर लौट आता है.

यह भी पढे़ें- पेट्रोल पंपों पर UPI विवाद, डीलरों ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हटाएं चार्ज

जरूरतमंद बच्चों को भी पढ़ाता है

नौकरी तलाशने और नई स्किल सीखने के अलावा वह अपना समय जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने में भी लगा रहा है.

उसने बकाया है कि वह वसंत कुंज और हौज खास में बच्चों को पढ़ाता है. हालांकि, नौकरी जाने की बात परिवार से छिपाकर रखना उसके लिए आसान नहीं है.

शख्स ने अपनी स्थिति को बेहद थकाने वाली डबल लाइफ बताया और कहा कि उसे नहीं पता कि वह इस तरह की दिनचर्या कब तक जारी रख पाएगा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए अनुभव

Reddit पर पोस्ट सामने

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में एक व्यक्ति की कहानी है, जिसने नौकरी छूटने के बावजूद रोज़ सुबह 9 बजे घर से निकलकर ऑफिस जाने का नाटक जारी रखा। यह विषय दिखाता है कि कुछ लोग नौकरी खोने के बाद भी अपनी पहचान और दिनचर्या को बनाए रखने के लिए मानसिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं का सामना करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि नौकरी छूटने के बाद भी लोग अपनी आत्म-छवि और परिवार की उम्मीदों को कैसे संतुलित करते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग नौकरी खोजने के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद पर

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।