छतरपुर में बसों का किराया बढ़ाने पर छात्रों का प्रदर्शन, हाईवे किया जाम; जमकर हंगामा और नारेबाजी

Chhatarpur Student Protest: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. भोपाल में जहां कई स्कूलों के छात्र डेरा डाले हुए हैं, तो वहीं अब छतरपुर में बसों में बढ़े हुए किराए को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया है.
उनकी मांग है कि ग्रामीण परिवेश से आने की वजह से वह बढ़े हुए किराए का बोझ नहीं उठा सकते हैं. इसी वजह से किराया कम किया जाना चाहिए.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP