छतरपुर के गांधी आश्रम में गांधी जयंती पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सर्वधर्म प्रार्थना और प्रभातफेरी के साथ हुआ आयोजन
स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण के जरिए गांधीजी के सत्य-अहिंसा के विचारों को किया प्रस्तुत
छतरपुर, अक्टूबर 02: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर छतरपुर के ऐतिहासिक गांधी आश्रम में मध्य प्रदेश गांधी स्मारक निधि की ओर से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर की गई।
इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना और प्रभातफेरी का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायन, नृत्य, नाटक और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचारों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधीजी के विचारों और मार्गदर्शन को अपनाने का संकल्प लिया।
-------------------------
बाइट— दमयंती पाणी, सचिव, गांधी स्मारक निधि भवन, छतरपुर
बाइट— विकास मिश्रा, व्यवस्थापक, गांधी आश्रम
बाइट— खुशी बेड़िया, छात्रा, सत्यशोधन आश्रम, छतरपुर