राज्य

छतरपुर में ‘सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान-2026’ की शुरुआत, 700 से ज्यादा छात्राओं ने लिया सेवा का संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छतरपुर में ‘सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान-2026’ की शुरुआत, 700 से ज्यादा छात्राओं ने लिया सेवा का संकल्प

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने ली ‘सेवा ही संकल्प’ की शपथ

जन-जागरूकता और सामाजिक गतिविधियां भी होंगी आयोजित

छतरपुर, सितंबर 27: जिले के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान-2026’ की शुरुआत हुई। अभियान के तहत अब तक 700 से ज्यादा छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा श्रुति शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत अवस्थी ने आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. चतुर्वेदी ने छात्राओं से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और जनसेवा के कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान रावत ने छात्राओं को ‘सेवा ही संकल्प’ की शपथ दिलाई।

इस दौरान 700 से अधिक छात्राओं ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। अभियान के तहत महाविद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

................................................

बाइट 1: डॉ एस चतुर्वेदी, प्राचार्य, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय

बाइट 2: डॉ शशिकांत अवस्थी, नोडल, अधिकारी, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।