राज्य

छतरपुर में स्वामित्व योजना के तहत निःशुल्क पंजीयन शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छतरपुर में स्वामित्व योजना के तहत निःशुल्क पंजीयन शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक

25 से 31 अक्टूबर तक पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित।

ड्रोन सर्वे से तैयार अभिलेखों के आधार पर हो रहा पंजीयन, बैंक से ऋण लेने में भी मिलेगी सुविधा।

छतरपुर, अक्टूबर 28: जिले में मध्यप्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत 25 से 31 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण आबादी भूमि के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है।

महेबा ग्राम पंचायत में भी शिविर लगाकर ग्रामीणों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। ड्रोन सर्वे के बाद तैयार किए गए अभिलेखों के आधार पर ग्रामीणों को अपनी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है। इससे भविष्य में बैंक से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आसान हो सकेगी।

शिविरों में ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा के लिए वाई-फाई, डिजिटल हस्ताक्षर, इन्वर्टर और जनरेटर की व्यवस्था की गई है। एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और पंचायत के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की सहायता कर रहे हैं। वहीं, मुनादी और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है।

ग्रामीण 31 अक्टूबर तक इन शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

......................................................................

बाइट 2: शैलेंद्र कौशिक, सरपंच महेबा बाइट 3: मनोज घोष पटवारी महेबा

बाइट 4: सत्यम शुक्ला ग्राम महेबा, हितग्राही

बाइट 5: श्याम बिहारी तिवारी, ग्राम महेबा, हितग्राही

बाइट 6: राजेश ग्राम महेबा, हितग्राही

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।