छठ पूजा पर भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन पंत देंगी शानदार प्रस्तुति, 15 नवंबर को भेल बड़खेड़ा में होगा छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। छठ मैया के पावन अवसर पर छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति भेल बड़खेड़ा, भोपाल द्वारा 15 नवंबर को शाम सात बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार गुंजन पंत अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी।
समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गुंजन पंत विशेष प्रस्तुति देंगी। उनके भोपाल आगमन पर भोजपुरी समाज के लोगों ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
गुंजन पंत भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में यादव पान भंडार, मार देब गोली केहू ना बोली,‘बेटी हो तो ऐसी’ और ‘लक्ष्मण लेखा’ सहित कई तमाम फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर स्नेह और प्यार मिला है। उनका छठ का गीत मेकअप के फेरा अरघ के बेला खेसारी लाल यादव के साथ लोगों के बीच विशेष लोकप्रिय है।
गुंजन पंत ने कहा कि दर्शकों का स्नेह और प्यार ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भोजपुरी समाज और भोपालवासियों से अपील की कि 15 नवंबर को आयोजित छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
समिति की ओर से छठ मैया के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं एवं भोजपुरी समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ पूजा पर भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन पंत की प्रस्तुति के साथ भोपाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम छठ मैया के पावन अवसर पर छठ पूजा सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा आयोजित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार का हिस्सा होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा: लोगों को एकजुट होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा, स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और भोपाल की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने