राज्य

छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, घाटों पर मिलेंगी कई सुविधाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, घाटों पर मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में छठ घाटों पर पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, फायर सेफ्टी, मोबाइल टॉयलेट, सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा हुई।

15 अक्टूबर से सिंगल क्लियरेंस विंडो शुरू होगी, जिससे आयोजकों को विभिन्न विभागों से अनुमति लेने में आसानी होगी। सरकार घाटों और आयोजन स्थलों पर बिजली कनेक्शन के साथ मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराएगी। इस बार छठ पर अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी है। मंत्री ने अधिकारियों को तैयारियां समय से पहले पूरी करने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

File photo.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।