भोपाल

छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे उप मुख्यमंत्री शुक्ल, 15 हजार से अधिक बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे उप मुख्यमंत्री शुक्ल, 15 हजार से अधिक बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित

उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में एमपी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने जारी किए परिणाम, करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा का रास्ता भी साफ

भोपाल, 24 सितंबर 2026। नर्सिंग विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़े मामले में राज्य शासन ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 15 हजार से अधिक बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कराए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि छात्र हित राज्य शासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्यार्थियों की शिक्षा एवं भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए शासन लगातार आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा और न्यायालय के आदेश के अनुरूप आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य की राह में अनावश्यक बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा परीक्षा और परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित स्तरों पर समन्वय किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा मार्च 2026 और बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष परीक्षा जनवरी 2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इससे 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का अवसर मिला है और उनकी आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया को गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी शीघ्र आयोजित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि नर्सिंग विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें, ताकि विद्यार्थियों को अपने करियर को आगे बढ़ाने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मामलों में शासन आवश्यकतानुसार सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी, वहीं करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा आयोजित होने का रास्ता भी साफ हुआ है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।