छात्र शक्ति संगठन ने बस किराया वृद्धि का किया विरोध:ग्रामीण छात्रों के लिए परिवहन, छात्रवृत्ति, सुरक्षा और नए कोर्स की मांग
बुरहानपुर में छात्र शक्ति संगठन ने बस किराया वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बस किराये में 50 प्रतिशत तक छूट और विशेष बस पास देने की मांग की।
इसके साथ ही शाहपुर कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने और दो साल से लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग भी उठाई गई। बस किराये में 50% छूट की मांग ज्ञापन में ग्रामीण अंचल से शहर आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस पास और किराये में छूट देने की मांग की गई।
संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन भारी किराया देना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। संगठन ने किराये में कम से कम 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की।
शाहपुर कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग शासकीय छत्रपति शिवाजी महाराज महाविद्यालय, शाहपुर में नए पाठ्यक्रम और संकाय शुरू करने की मांग भी की गई। संगठन के अनुसार, वर्तमान में कॉलेज में केवल बीए तक के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
बीकॉम और बीएससी जैसे संकाय नहीं होने के कारण ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। दो साल से लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग संगठन ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पिछले दो साल से लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग की।
संगठन का कहना है कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से कई विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग छात्र शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश गायकवाड़ ने बताया कि रायगांव, धुलकोट, नेपानगर, पिपरी, फोपनार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बस परिवहन की सुविधा नहीं है।
उन्होंने इन मार्गों पर बसें संचालित करने की मांग की। संगठन की पूजा इंगले ने ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं के लिए बसों में सीटें आरक्षित करने, संवेदनशील मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस सहायता डेस्क स्थापित करने की मांग की।
📡 स्रोत: NewsData.io