छात्र संख्या के अनुरूप होगी शिक्षक पदों पर भर्ती, रोक हटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 अक्तूबर 2026, देहरादून: उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने लंबे समय से लगी भर्ती पर रोक हटा दी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में छात्र संख्या और वास्तविक आवश्यकता के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों, मानकों और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। केवल उन्हीं स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें सक्षम स्तर से बहाल किया गया हो।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शासनादेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डॉ. रावत ने कहा कि इस निर्णय से विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी।