छात्राओं-महिलाओं को किया जागरूक महिला अपराधों की रोकथाम पर दिया जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भास्कर न्यूज | दौसा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर दौसा पुलिस की ओर से गुरुवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 1150 छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तीकरण, नए कानूनों की जानकारी, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जिले के मंडावर, लालसोट, सैंथल, राहुवास, नांगल राजावतान, मानपुर, बैजूपाड़ा, सालिमपुर और पापड़दा थाना क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए।
वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से दौसा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और आनंद शर्मा स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
ओटीपी और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में गुड टच-बैड टच, मादक पदार्थों के दुष्परिणाम, यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में बिना भय पुलिस की सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस ने छात्राओं को 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।
साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी दी गई। ऐप डाउनलोड कराया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सुरक्षा का पहला कदम जागरूकता है। जब महिलाएँ अपने अधिकारों और कानूनों को जानती हैं, तो वे अपने आप को और समाज को सुरक्षित रख सकती हैं। साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन और घरेलू विवादों में कानूनी सहायता लेने से हिंसा की संभावना घटती है। हर महिला को सशक्त बनाना, समाज को समानता और सहानुभूति की ओर ले जाता है।