राजनीति

‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच:इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच:इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर की गई।

इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान को चुना। मैदान के शुल्क को लेकर भी अतिरिक्त भुगतान का मामला सामने आया। साथ ही आईडीए ने पांच शर्तें लगा दीं। अब पुलिस ने 31 सुरक्षा शर्तें रखी हैं। साथ ही पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के समय की सुरक्षा चूक भी गिना दी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य (CWC) कमलेश्वर पटेल ने इन घटनाक्रमों को विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही भाजपा की ओर से अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। देश के जिन शहरों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुए, वहां किसी न किसी स्तर पर अड़चनें सामने आई हैं। वह इंदौर पुलिस की सभी शर्तों का पालन करेगी। दूसरे शहरों में भी बदला कार्यक्रम का गणित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी।

इसके बाद देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हुए। इंदौर पांचवां शहर है, जहां कार्यक्रम आयोजित जाएगा। पहले 10 लाख, फिर चार लाख रुपए और लिए कांग्रेस ने इंदौर में रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान चुना है। करीब 12 हजार वर्गमीटर के मैदान के अस्थायी उपयोग के लिए 10.08 लाख रुपए जमा किए।

आईडीए की मंजूरी के बाद 17 सितंबर को करीब 4 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जमा कराने को कहा गया। बताया गया कि निर्धारित तारीख से पहले डोम और अन्य तैयारियां शुरू करने के कारण यह राशि मांगी गई। कांग्रेस ने आपत्ति जताई, लेकिन कार्यक्रम तय समय पर कराने के लिए राशि जमा कर दी। पहले 5 शर्तें लगाईं, दो दिन पहले बढ़ाकर 31 कीं आईडीए ने मैदान के लिए पहले पांच शर्तें लगाई थीं।

कांग्रेस ने इनको पूरा किया तो पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को कार्यक्रम की अनुमति के साथ 31 सुरक्षा शर्तों की सूची दे दी। इनमें भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, तलाशी, CCTV, पार्किंग, चिकित्सा, आपातकालीन निकासी और मंच की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने पूर्व प्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।