छात्रों के मुद्दों को लेकर राजद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को सौंपा ज्ञापन

Marking : Lead All छात्रों के मुद्दों को लेकर राजद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को सौंपा ज्ञापन राजद के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों पर कथित रूप से एके-47 से गोली चलाए जाने, परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
19 अगस्त , कैमूर (कैमूर, बिहार) : राजद के एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों पर कथित रूप से एके-47 से गोली चलाए जाने, परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने उनका ज्ञापन प्रधान सचिव को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों के हित में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
साथ ही परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने तथा बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री श्री बृजकिशोर बिंद, राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा, लोकसभा सांसद श्री सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री आलोक मेहता, विधायक भाई वीरेंद्र, विधायक श्री राहुल शर्मा, विधायक श्री रणविजय साहू, एमएलसी श्री अशोक पांडे, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस स्टोरी फोल्डर में : विडिओ Caption :राजद के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों पर कथित रूप से एके-47 से गोली चलाए जाने, परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।