छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल आज से शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 28 सितंबर 2026
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल आज से रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया है। आज और कल होने वाले ट्रायल के लिए करीब चार सौ युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से एक सौ आठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को नौ दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन इक्कीस अक्टूबर से एक नवंबर तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा।