देश

छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया जा रहा है

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया जा रहा है

रायपुर, 20 अगस्त 2026 ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर के वृंदावन हॉल में रेडियो श्रोताओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ जोन के संस्थापक महेन्द्र मोदी होंगे।

वहीं, छत्तीसगढ़ श्रोता मंच की ओर से भिलाई में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन के दूसरे दिन आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थिति महात्मा गांधी कला मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देषभर से पांच सौ से ज्यादा रेडियो श्रोता शामिल हो रहे हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।