छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने के विषय को लेकर 27 अगस्त को होगी बैठक

रायपुर, 25 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित न्यू सर्किट हाउस, में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें आयेाग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विकास प्राधिकरणों के प्रदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हैं ।
बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की जाएगी। विस्तृत चर्चा और सुझाव प्राप्त करने के लिए विभिन्न समूह को पृथक से भी आमंत्रित किया जाएगा । लोग अपने सुझाव ऑनलाइन भी भेज सकते हैं ।