छत्तीसगढ़ शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रषिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रषिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। पिछले तीन वर्षों के लिए कुल बयासी अभ्यर्थियों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए पांच दलों के तैंतालीस खिलाड़ियों और प्रषिक्षकों को चुना गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उनतीस अगस्त को खिलाड़ियों, प्रषिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे।
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न खेल पुरस्कारों के साथ मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।