छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026 समान नागरिक संहिता-यूसीसी पर आज रायपुर में आयोजित परिचर्चा में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष और प्रतिनिधि, राज्य महिला आयोग और राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष शामिल हुईं।
बैठक में प्रतिनिधियों ने समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, ज्योति रानी सिंह और श्याम धावड़े के समक्ष विवाह, तलाक, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे संवेदनशील विषयों पर अपने सुझाव रखे।
सदस्यों ने आश्वस्त किया कि राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक ताने-बाने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।