राजनीति

छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

रायपुर, 8 सितंबर 2026

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले कल 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े नियुक्ति संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामदास आठवले सुबह 8:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में SC/ST बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इसके बाद सुबह 10:45 बजे रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।