देश

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया 'राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स'

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया 'राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स'

रायपुर, 19 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा एक विशेष पहल की गई है।

डाक विभाग इस वर्ष भाई-बहन के अटूट और अनमोल रिश्ते के लिए एक बेहद आकर्षक और प्रीमियम "राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स" लेकर आया लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष गिफ्ट बॉक्स 520 रुपये की बेहद किफायती कीमत पर नजदीकी डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है

छत्तीसगढ़ परिमंडल के पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि प्रीमियम बॉक्स में दो आकर्षक राखियों के साथ-साथ पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी वस्तुएं दी गई हैं ताकि बहनों को पूजा और उपहार के लिए अलग-अलग न भटकना पड़े।

इसके साथ ही डाकघरों को राखी वितरण हेतु बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। आरएमएस केंद्रों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले ही एक भी राखी या राखी मेल पेंडिंग न रहे — सभी डाक क्लियर होकर गंतव्य के लिए रवाना हो जानी चाहिए।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।