छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्दी ही नियुक्त होंगे तीन नए जज

रायपुर, 19 अगस्त 2026 सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायाधीश संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के जज के तौर पर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कॉलेजियम की 18 अगस्त को हुई बैठक में इन तीन नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी दी गई।कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव अब केंद्र सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी और नियुक्ति अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल सकेंगे।