राज्य

आज से छत्तीसगढ़ में मनाया जएगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज से छत्तीसगढ़ में मनाया जएगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में आज से राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत विश्व डाक दिवस से होगी। इस वर्ष की थीम है - “वन पोस्टल नेटवर्क, इनफाइनाइट पॉसिबिलिटीज”। इस दौरान डाक विभाग द्वारा जन-जागरूकता रैली, रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों के लिए डाक टिकट संग्रह और पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, डाक चौपाल के माध्यम से बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा और आधार सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों से संवाद कर मेल और पार्सल सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। राष्ट्रीय डाक सप्ताह का समापन पंद्रह अक्टूबर को प्रौद्योगिकी और नवाचार दिवस के साथ होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।