छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 23 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न विभागों और निगम-मंडलों में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io