छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय में कल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता और सतर्कता आवश्यक है।
श्री नेताम ने लोगों से साइबर अपराध, साइबर ठगी तथा इससे बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। कार्यषाला में पुलिस अधिकारियों ने कृषि विष्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को साइबर अपराध तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा अनजान कॉल या संदेशों के माध्यम से प्राप्त प्रलोभनों एवं धमकियों पर विश्वास न करें।
साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में नागरिकों से तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.inपर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
साइबर जागृति अभियान का उद्देश्य केवल साइबर अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि नागरिकों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की आदत विकसित करना भी है। जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता सहित विभिन्न संचालकगण, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।