देश

छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर

रायपुर, 25 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं,वर्ष 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं,उनके अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।