राज्य

छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 1360 पदों पर भर्ती होगी:इनमें 1162 पद समिति प्रबंधकों के, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 1360 पदों पर भर्ती होगी:इनमें 1162 पद समिति प्रबंधकों के, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में जल्द 5 सहकारी बैंक क्षेत्रों में कुल 1360 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 198 पद जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के हैं, जबकि 1162 पद समिति प्रबंधकों के हैं। सबसे ज्यादा भर्ती रायपुर क्षेत्र में 508 पदों पर होगी।

इसके बाद बिलासपुर में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ में 67 पद भरे जाएंगे। 1162 समिति प्रबंधकों की भर्ती, 596 पदों पर सीधी भर्ती भर्ती में सबसे बड़ा हिस्सा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों यानी पैक्स का है। यहां समिति प्रबंधक के 1162 पद भरे जाएंगे।

इनमें 596 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 566 पद सीमित चयन के जरिए भरे जाएंगे। यानी युवाओं के लिए सीधे आवेदन कर नौकरी पाने का बड़ा मौका रहेगा। बैंक में इन पदों पर होगी भर्ती जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 198 पद स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक जैसे पद शामिल हैं।

इन कर्मचारियों के आने से बैंक के तकनीकी, प्रशासनिक और मैदानी काम संभालने में मदद मिलेगी। 21 अगस्त की बैठक के बाद तेजी से बढ़ी प्रक्रिया सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने 21 अगस्त को विभागीय समीक्षा बैठक में सहकारी बैंकों और समितियों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद बैंकों से आए प्रस्तावों की जांच की गई और अब भर्ती की अनुमति दी गई है। हालांकि, भर्ती की तारीख और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी अभी अलग से जारी की जानी है। इसलिए फिलहाल 1360 पदों की अनुमति को ही भर्ती की शुरुआत माना जा सकता है।

किसानों को भी फायदा, बैंकिंग काम होगा आसान इन पदों पर नियुक्तियां होने का असर सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहेगा। सहकारी बैंक और पैक्स गांवों में किसानों के लोन, खाद-बीज, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़े काम करते हैं।

समिति प्रबंधकों की संख्या बढ़ने से किसानों के लोन प्रकरण, रिकॉर्ड, लेन-देन और दूसरी सेवाओं के काम तेजी से निपटने की उम्मीद है। पैक्स के कम्प्यूटरीकरण और डिजिटल कामकाज में भी कर्मचारियों की भूमिका रहेगी। भर्ती में आरक्षण और सेवा नियम लागू होंगे भर्ती संबंधित कर्मचारी सेवा नियम-2023 और आरक्षण नियमों के अनुसार होगी।

चयन प्रक्रिया में संबंधित संभागीय संयुक्त पंजीयक को भर्ती एवं चयन समिति का सदस्य बनाया जाएगा। विभाग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में चल रही विशेष अनुमति याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।