छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में समस्या:23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो सिलेंडर की डिलीवरी बंद, रायपुर में ऐसे 50 हजार से ज्यादा ग्राहक
राज्यभर में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने एलपीजी सत्यापन नहीं कराया है। यही स्थिति देश के अन्य राज्यों में भी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 23 अगस्त तक बढ़ाते हुए इसे आखिरी मोहलत बताया है। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ेगी और सत्यापन नहीं कराने वालों को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑइल के करीब 70 लाख ग्राहक हैं। रायपुर में करीब 7 लाख ग्राहकों में 50 हजार से ज्यादा की ई-केवाईसी बाकी है। एजेंसियां एसएमएस भेज रही हैं। आधार और गैस कार्ड से एजेंसी में पांच मिनट से कम समय में सत्यापन होगा। ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की सब्सिडी बंद है। घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं ई-केवाईसी...जानिए प्रक्रिया लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जिस भी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं उसका ऑफिशियल एप डाउनलोड करें। इंडेन, एचपीसीएल या बीपीसीएल का एप आपके मोबाइल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। एप डाउनलोड करने के बाद दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें। एप वर्किंग में आने के बाद दिए गए ई-केवाईसी ऑप्शन को चुनें। इसके बाद बताई जाने वाली प्रक्रिया पूरी करें। ...तो 1014 का सिलेंडर 2965 रु. में एजेंसी वालों के मुताबिक ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल दर पर लेना पड़ सकता है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 1014 और कमर्शियल 2965 रुपए का है। जागरूकता की कमी से मार्च 2026 से तारीख बढ़ती रही। केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 15 अगस्त थी। जो भी ग्राहक अपना सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें सिलेंडर और सब्सिडी दोनों नहीं मिलेगी। मुरारी गौर, प्रदेशाध्यक्ष बीपीसीएल डिस्ट्रीब्यूटर संघ
📡 स्रोत: NewsData.io